संभल: होली तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, RRF व PAC भी रहेगी तैनात

उप्र के संभल जनपद में होली से पहले रंग भरनी एकादशी और रमजान का दूसरा जुम्मा एक साथ पढ़ने के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

संभल: होली तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, RRF व PAC भी रहेगी तैनात
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में होली से पहले रंग भरनी एकादशी और रमजान का दूसरा जुम्मा एक साथ पढ़ने के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

संभल प्रशासन ने इसे अति संवेदनशील मानते हुए सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने स्थाई कंट्रोल रूम से 224 सीसीटीवी कैमरे के जरिए प्रमुख चौराहे बाजार और भीड भाड वाले इलाके में पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

4 मार्च तक पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान संभल को 5 जोन 16 सेक्टर और 10 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पर पुलिस फोर्स के साथ रैपिड रिलीफ फोर्स (RRF) व PAC तैनात रहेगी।