थाने में आरोपी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह के निर्देश पर थाना अध्यक्ष गुरुसेन सिंह, सिपाही पवन यादव सहित अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच/जनमत न्यूज। जिले के रामगांव क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, रामगोपाल नामक व्यक्ति को रामगांव पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पकड़कर थाने लाई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही थी, तभी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाने ले जाने के बाद पुलिस ने रामगोपाल की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत थाने लाया गया था और पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत खराब हुई। परिजनों को सूचना देकर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह के निर्देश पर थाना अध्यक्ष गुरुसेन सिंह, सिपाही पवन यादव सहित अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.