कुशीनगर: हाईवे पर भीषण दुर्घटना, यू टर्न ले रही कार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; कई घायल

उप्र के कुशीनगर जनपद के NH 28 हाईवे पर भीषण दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। क्रासिंग से यू टर्न ले रही कार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

कुशीनगर: हाईवे पर भीषण दुर्घटना, यू टर्न ले रही कार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; कई घायल
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के NH 28 हाईवे पर भीषण दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। क्रासिंग से यू टर्न ले रही कार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

इस टक्कर में हाईवे किनारे बाइक सवार दंपति परिवार भी चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में दोनों कार सवार समेत बाइक सवार भी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

अब तक हाईवे के इसी क्रासिंग पर एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। हादसों के बावजूद NHAI और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाया। घटना बीते दिन के दोपहर की बताई जा रही हैं। घटना तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ NH-28 की है।