कुशीनगर के हॉस्पिटल से नवजात लापता, मचा हड़कंप; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उप्र के कुशीनगर जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के SNCU वार्ड से नवजात के लापता होने की खबर आ रही है।
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के SNCU वार्ड से नवजात के लापता होने की खबर आ रही है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के SNCU वार्ड से एक नवजात शिशु अचानक गायब हो गया।
इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस दौरान वार्ड में CCTV भी नहीं था जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खडा हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के मनिया छपरा गांव के प्रमोद कुमार की पत्नी ने सात साल बाद बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे को SNCU वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन बुधवार दोपहर 2 बजे नवजात रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।
परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पिता प्रमोद कुमार रोते-बिलखते अपने बच्चे की तलाश करते रहे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस वार्ड में नवजातों की सुरक्षा सबसे प्राथमिक होनी चाहिए, वहां CCTV कैमरों का कनेक्शन तक नहीं किया गया था। यानी न फुटेज, न सुराग, न कोई रिकॉर्ड।
सवाल ये कि आखिर बिना CCTV के सुरक्षा व्यवस्था चल कैसे रही थी?

Janmat News 
