कौशाम्बी: अतीक अहमद के बेटे के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस ने रोका, किया चेकिंग
उप्र के कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में हाइवे पर अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर सामने आ रही है।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में हाइवे पर अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर सामने आ रही है।
काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी पुलिस ने रोकी। पुलिस ने अहजम अहमद से पूछताछ कर गाड़ी की चेकिंग किया।
अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। उमेश पाल शूटआउट केस में आज अली अहमद का बयान दर्ज होना है। कौशाम्बी पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर हाइवे पर सतर्कता बढ़ा दी है।



