छात्रों के साथ हमदर्दी लेकिन उग्र होना उचित नही, प्रोटेस्ट हुआ हाईजैक: बहराइच में बोले मौलाना सहाबुद्दीन रज़वी

व्यक्तिगत कारणों से उप्र के बहराइच जनपद पहुँचे आल इण्डिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर किए जा रहे हैं उग्र प्रदर्शन को गलत बताया।

छात्रों के साथ हमदर्दी लेकिन उग्र होना उचित नही, प्रोटेस्ट हुआ हाईजैक: बहराइच में बोले मौलाना सहाबुद्दीन रज़वी
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। व्यक्तिगत कारणों से उप्र के बहराइच जनपद पहुँचे आल इण्डिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर किए जा रहे हैं उग्र प्रदर्शन को गलत बताया।

मौलाना ने कहा कि हम उन छात्रों के साथ हैं जो शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब यह प्रदर्शन छात्रों का नहीं बल्कि राजनीतिक बन गया है ऐसे में यह प्रदर्शन अपना मूल उद्देश्य से भटक रहा है।

सोनम वांगचुक द्वारा आज भूख हड़ताल खत्म किये जाने पर मौलाना ने कहा कि ये चीजें अब शक के दायरे में आने लगा है। सोनम वांगचुक का बयान उनकी पत्नी का बयान और अब उनका अनशन तोड़ा जाना। ये तमाम शक और शुकूक के दायरे में आते हैं।

मध्यप्रदेश में पास हुए UCC बिल को लेकर मौलाना ने कहा कि केवल एक ही महिला है जस्टिस रंजना देसाई जिन्होंने उत्तराखंड, आसाम गुजरात और अब मध्यप्रदेश में मसौदा तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि यह लागू तो जरूर कर दिया गया है लेकिन यह है बिल्कुल गलत है। संविधान यह कहता है कि यह वही लागू किया जाएगा जहां पर सभी से राय मशविरा किया जाए और उसके बाद इस बिल को लागू किया जाए।

राम मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि राम मंदिर में अधिक से अधिक ढाई से 3 करोड़ की चंदा चोरी हुई है लेकिन उससे अधिक वक्त बोर्ड में घपलेबाजी भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ है वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और कर्मचारियों ने वक्फ की संपत्तियों को बर्बाद कर दिया है

वंदे मातरम पर सदन में कानून पास किये जाने को लेकर मौलाना रजवी ने कहा कि हुकूमत कुछ भी कर सकती है कोई भी कानून बना सकती है लेकिन उन्हें अभिव्यक्त की आजादी पर भी ध्यान रखने की जरूरत है केरल के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और इस ओर गहन टिप्पणी भी की है सरकारों को इसका भी ध्यान रखना चाहिए।

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी एक ऐसे शख्स के नाम पर बनी है जो जंग आजादी के समय गांधी जी के साथ में अगुआकारी कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज मामूली पैसे से नहीं बनते हैं आजम खान आज अपने कारनामों की सजा पा रहे हैं जेल के सलाखों के पीछे है आजम खान की सजा यूनिवर्सिटी को नहीं दी जानी चाहिए।

पेपर लीक मामले में बोलते हुए मौलाना ने कहा कि हम यह उम्मीद करते हैं कि सरकार इस मामले में बेहतर कदम उठाएगी और बेहतर कानून बनाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुर्नवृत्ति ना हो।

विधानसभा को कमल के आकार और रंग में बनाए जाने को लेकर मौलाना ने कहा कि जो भी हुकूमत आती है वह अपने अनुसार तौर तरीके चलती है और साथ ही रंगों का चयन करती है पूरा सिस्टम उसी के साथ रंग जाता है अब जो भी कलर आपको दिखाई पड़ेगा वह योगी जी के कलर में रंगा हुआ दिखाई पड़ेगा।

कांवड़ यात्रा को लेकर मौलाना ने कहा कि बेहद शांतिप्रिय तरीके से निकलनी चाहिए। जिस तरह से मोहर्रम के त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं उसी तरीके से कावंर भी निकालनी चाहिए हम सभी से अपील करते हैं कि कोई भी किसी को परेशान ना करें।