हरदोई में वंदे भारत पर ट्रेन पत्थर चलाने वाले दो नाबालिग, अभिभावकों के साथ लेकर हो रही पड़ताल

हरदोई में वंदे भारत पर ट्रेन पत्थर चलाने वाले दो नाबालिग, अभिभावकों के साथ लेकर हो रही पड़ताल
Published By - ANKUSH PAL

हरदोई (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर चलाए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था अब इस मामले में दो नाबालिक लड़कों को संरक्षण में लेकर पुलिस उनके अभिभावकों के साथ मे लेकर पूछताछ कर रही है।सीओ सिटी ने बताया कि खेल खेल में पत्थर ट्रेन की खिड़की पर लग गया था जिससे शीशा टूट गया था।इसी ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी बैठे थे जिसके बाद जांच और कार्यवाई तेज हो गयी थी।


वाराणसी से मेरठ की ओर जा रही 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस पर हरदोई जनपद में एक पत्थर टकराया यह घटना चांदमारी और कौढ़ा स्टेशन के बीच उस समय हुई, जब ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी अचानक फेंके गए पत्थर से ट्रेन के सी4 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे हालांकि वे किस कोच में सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पत्थर चलने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी व हरदोई पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हैं।सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने आज दो नाबालिक लड़कों को संरक्षण में लिया है जिनकी उम्र 12 और 13 साल है।उन्होंने बताया कि कुछ बच्चे जिनकी उम्र 8 से 12 साल की है क्रिकेट खेल रहे थे इसी खेल में पत्थर चल गया था।फिलहाल दोनो के अभिभावकों को बुलाकर मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।