संभल: एकबार फिर शुरू हुई बुलडोज़र कार्यवाही, 27 बीघा सरकारी जमीन पर है अवैध निर्माण

संभल जनपद में एकबार फिर प्रशासन की बुलडोज़र गरजा है। संभल में 27 बीघा सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाने को दो बुलडोजर लेकर राजस्व विभाग की टीम पहुंची।

संभल: एकबार फिर शुरू हुई बुलडोज़र कार्यवाही, 27 बीघा सरकारी जमीन पर है अवैध निर्माण
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में एकबार फिर प्रशासन की बुलडोज़र गरजा हैसंभल में 27 बीघा सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाने को दो बुलडोजर लेकर राजस्व विभाग की टीम पहुंची इस भूमि के बड़े हिस्से पर पक्का निर्माण हो चुका है यह जमीन संभल के बिछोली गांव में है जहां प्रशासन दो बुलडोजर लेकर पहुंचा है

 27 बीघा सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे की पैमाइश की जाएगी पैमाइश प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स और पीएसी की एक कंपनी भी तैनात की गई है सरकारी भूमि में विभिन्न प्रकार की सरकारी जमीन शामिल है

संभल में अब तक तीन से चार अवैध निर्माण पर बने मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई कर ध्वस्त किया कर दिया है करीब 1 घंटे से लगातार बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है