अयोध्या के शिक्षकों ने पोस्टकार्ड भेजकर TET की अनिवार्यता का किया विरोध, सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल
उप्र के अयोध्या जनपद के शिक्षकों ने पोस्टकार्ड भेजकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET- Teacher Eligibility Test) अनिवार्यता का विरोध किया है।
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के शिक्षकों ने पोस्टकार्ड भेजकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET- Teacher Eligibility Test) अनिवार्यता का विरोध किया है।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के वैनर तले प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक पंकज यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक पंचू राम यादव ने टेट अनिवार्यता को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए और TET की अनिवार्यता का विरोध किया।
TET को समाप्त करने के लिए शिक्षकों ने पोस्टकार्ड अभियान चला कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड भेजा। पंकज यादव ने बैठक में कहा शिक्षकों के सम्मान के साथ समझौता नही किया जायेगा। सरकार शिक्षकों के हित मे टेट अनिवार्यता के खिलाफ अध्यादेश लाकर अति शीघ्र शिक्षको को TET से मुक्त करें।
राजकुमार शर्मा ने इसे शिक्षकों का अपमान और भर्ती सेवा शर्तों के खिलाफ बताया। पंचू राम यादव ने कहा TET लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षको पर TET लागू होना अनैतिक है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
पोस्टकार्ड अभियान में अमित यादव, कन्हैया प्रसाद, काशीराम, अनूप कुमार सिंह, अरुण सिंह, मुकेश कुमार, रमेश कुमार वर्मा, हृदय राम, अनुराग मिश्रा, हरिओम शर्मा, तरुण चंद्रा, बाबूलाल, गुलाब अहमद, अभिषेक तिवारी,
जयंत कुमार वर्मा, नरेश कुमार, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, जाहिदा बानो, भानु प्रताप सिंह, अमन त्रिपाठी, विजय, बाबा दीन यादव सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल रहे।

Janmat News 
