लखीमपुर खीरी: कलेक्ट्रेट में सपा महिला सभा का प्रदर्शन, योगी-मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

लखीमपुर खीरी: कलेक्ट्रेट में सपा महिला सभा का प्रदर्शन, योगी-मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

महिलाओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों और विरोध को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।

इस दौरान काफी देर तक नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन का माहौल बना रहा। सपा महिला सभा के इस प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी हलचल बनी रही।