चित्रकूट: स्कूल में बच्चियों से मसाज कराने वाली अध्यापिका निलंबित, सोशल मीडिया मे वायरल हुआ था वीडियो

उप्र के चित्रकूट जनपद में शिकायत पर कार्यवाही की गई है। अध्यापिका के सोशल मीडिया पर वायरल मसाज वीडियो पर कार्यवाही हुई है।

चित्रकूट: स्कूल में बच्चियों से मसाज कराने वाली अध्यापिका निलंबित, सोशल मीडिया मे वायरल हुआ था वीडियो
Published By- Diwaker Mishra

चित्रकूट से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

चित्रकूट/जनमत न्यूज़। उप्र के चित्रकूट जनपद में शिकायत पर कार्यवाही की गई है। अध्यापिका के सोशल मीडिया पर वायरल मसाज वीडियो पर कार्यवाही हुई है।

गौरतलब है कि निलंबित अध्यापिका का बीते दिन सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो, समाचार वायरल होने के बाद हरकत मे आए संबधित बीएसए ने प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर कार्यवाही की है।

वहीं चित्रकूट जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर प्राथमिक विद्यालय नया बाजार कर्वी भाग-1, नगर क्षेत्र कर्वी की अध्यापिका मधु राय को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी चित्रकूट ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय चित्रकूट को नामित किया गया है। उन्हें नियमानुसार विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण के प्रति जीरो टॉलरेंसकी नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।