लखीमपुर खीरी: असंग देव कबीरधाम पहुंचे कई वीआईपी, जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में स्थित असंग देव कबीरधाम में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां वे कबीरधाम आश्रम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

लखीमपुर खीरी: असंग देव कबीरधाम पहुंचे कई वीआईपी, जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में स्थित असंग देव कबीरधाम में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां वे कबीरधाम आश्रम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित कबीरधाम आश्रम में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे।

उनके साथ उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी अतिथि लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। असंग देव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।