सगरा वार्ड में नए नाले के निर्माण से पांच वार्डों को जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत

नगर पालिका परिषद, बेला-प्रतापगढ़ के सगरा वार्ड में बहुप्रतीक्षित नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। भूमि पूजन का कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न किया गया।

सगरा वार्ड में नए नाले के निर्माण से पांच वार्डों को जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत
REPORTED BY - VIKAS GUPTA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। नगर पालिका परिषद, बेला-प्रतापगढ़ के सगरा वार्ड में बहुप्रतीक्षित नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। भूमि पूजन का कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न किया गया। उन्होंने प्रतीकात्मक खुदाई कर नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि यह निर्माण कार्य नगर के पांच प्रमुख वार्डों — सगरा, पूरे ईश्वरनाथ, दहिलामऊ उत्तरी, दहिलामऊ दक्षिणी और मीराभवन की जल निकासी की समस्याओं को स्थायी समाधान देगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में कुल लागत 4 करोड़ 95 लाख रुपये व्यय होंगे।
विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि यह कार्य नगरवासियों के स्नेह और आशीर्वाद से संभव हुआ है, जिसके बल पर उन्होंने शासन से धनराशि की व्यवस्था कराई। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2 से 3 माह में नाले का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

कार्यक्रम में पालिका के अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार, अवर अभियंता (सिविल) अनिल जायसवाल, योगेन्द्र सिंह, जल विभाग के अवर अभियंता सभापति यादव व आशीष जायसवाल, सुनील दूबे, बसंत लाल गुप्ता, योगेश सिंह, तुषारदत्त मिश्र, विनोद कुमार, अमृत लाल वर्मा सहित सभासदगण उपस्थित रहे।