लखनऊ: मायावती ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, व्यक्त की शोक संवेदना

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

लखनऊ: मायावती ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, व्यक्त की शोक संवेदना
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

लखनऊ/जनमत न्यूज़। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि उप्र में बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का कल निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे और नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क ट्यूमर (कैंसर) का इलाज करा रहे थे।

उमाशंकर सिंह 403 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। वे पहली बार 2012 में रसड़ा से निर्वाचित हुए थे और 2017 और 2022 में भी इस सीट पर बने रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।