अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़
कासगंज के थाना सोरों पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही, ग्राम होडलपुर थाना क्षेत्र सोरों से अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार ....
कासगंज/जनमत:कासगंज के थाना सोरों पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही, ग्राम होडलपुर थाना क्षेत्र सोरों से अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार उनके कब्जे से के कब्जे से 02 निर्मित अवैध शस्त्र तमंचे एवं एक राइफल 315 बोर व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में बीती रात देर रात्रि समय करीब 23.00 बजे थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम होडलपुर बन्द मकान से अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए 02 व्यक्ति अनमोल पुत्र विनोद शर्मा नि0 ग्राम होडलपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 2. नैकसे पुत्र नेत्रपाल सिंह यादव नि0 ग्राम भिदौनी थाना सोरों जनपद कासगंज को रंगे हाथों अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एवं एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु अलग से टीम लगायी गयी है। मौके पर कब्जे से 03 अवैध शस्त्र (तमंचा, राइफल व पोनिया), 01 जिन्दा व 01 व कारतूस 315 बोर सहित अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है।

Janmat News 
