मुजफ्फरनगर जिला कारागार में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के अधिकारियों के खिलाफ चल रहा धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के अधिकारियों के खिलाफ चल रहा धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। आरोपों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोशित प्रदर्शनकारी पिछले 48 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
धरने पर बैठे एडवोकेट नील कुमार ने डिप्टी जेलर अंकित कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुविधा शुल्क देने पर जेल के अंदर बीड़ी, सिगरेट, गांजा, सुल्फा समेत अन्य नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध कराए जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है और दोषियों को बचाने का प्रयास हो रहा है।
वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की बिगड़ती सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

Janmat News 
