बरेली: मझगवा क्षेत्र में मिले दो नन्दी के शव, हिन्दू संगठनों में गहरा आक्रोश; किया विरोध प्रदर्शन

उप्र के बरेली जनपद के ​ब्लॉक मझगवा क्षेत्र में दो नन्दी के शव मिलने से हिन्दू संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बरेली के विकास खण्ड मझगवा के क्षेत्र भजनई गांव के पास तालाब में दो नंदी के शव मिलने से हिन्दू संगठनों ने हंगामा खड़ा किया।

बरेली: मझगवा क्षेत्र में मिले दो नन्दी के शव, हिन्दू संगठनों में गहरा आक्रोश; किया विरोध प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के ​ब्लॉक मझगवा क्षेत्र में दो नन्दी के शव मिलने से हिन्दू संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, बरेली के विकास खण्ड मझगवा के क्षेत्र भजनई गांव के पास तालाब में दो नंदी के शव मिलने से हिन्दू संगठनों ने हंगामा खड़ा किया।

अलीगंज-सिरौली मार्ग पर गांव भजनई के पास सड़क किनारे तालाब में दो नंदी के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक नंदी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जबकि दूसरा पानी में तैरता मिला।

सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की है।

वही मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने खंड विकास अधिकारी मझगवा बरेली के भगवान को लिया आड़े हाथों, की नाराजगी व्यक्त, साथ ही पुलिस प्रशासन  मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। फिलहाल क्षेत्र में घटित हुई घटना में BDO, ADO सहित ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।