मुजफ्फरनगर: अशोक महान की जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी, हिंदुत्व और एकता का दिया संदेश

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में अशोक महाराज जी की जयंती के अवसर पर एडवोकेट राकेश सैनी की अध्यक्षता में एक भव्य विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर: अशोक महान की जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी, हिंदुत्व और एकता का दिया संदेश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में अशोक महाराज जी की जयंती के अवसर पर एडवोकेट राकेश सैनी की अध्यक्षता में एक भव्य विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे, जहां हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सम्राट अशोक महान के जीवन और उनकी महान नीतियों पर प्रकाश डाला तथा समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सैनी ने हिंदुत्व की मजबूती पर जोर देते हुए सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया।

उन्होंने मुजफ्फरनगर में अशोक महान के नाम से एक चौक बनाए जाने की मांग उठाई, साथ ही विद्यालयों में बच्चों को अशोक महान के जीवन और उनके योगदान के बारे में पढ़ाए जाने पर भी बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वक्ताओं के विचारों का समर्थन करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।