औरैया जिला प्रशासन बकरीद को लेकर पूरी तरह अलर्ट, शहर में किया गया फ्लैग मार्च
उप्र के औरैया जनपद प्रशासन बकरीद (ईद-उल-अज़हा) को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। ईद-उल-अज़हा को लेकर डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद प्रशासन बकरीद (ईद-उल-अज़हा) को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। ईद-उल-अज़हा को लेकर डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। अधिकारीयों ने आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, एएसपी आलोक, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह व कोतवाल राजकुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

Janmat News 
