कुशीनगर में लग्जरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत, कई लोग घायल
उप्र के कुशीनगर जनपद में लग्जरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में लग्जरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
भीषण सड़क हादसा कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के NH 28 लबनिया में हुआ। हादसे में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमे दो लोगों की मौत हो गई।
हादसे में डेढ़ दर्जन यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
सभी घायलों को तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 7 सरकारी 108,102 एम्बुलेंस से सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुँचाया गया।
लग्जरी बस आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही थी। हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी। मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।



