संभल में 7 केंद्रों पर शिक्षक MLC चुनाव का मतदान जारी, 3499 शिक्षक डालेंगे वोट
उप्र के संभल जनपद में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे मतदान चलेगा।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे मतदान चलेगा।
मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। शिक्षकों की तलाशी के बाद अंदर मतदान की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा हेतु जिले भर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर मतदान का जायजा ले रहे हैं। सात केंद्रों पर 3499 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे।



