बलरामपुर: अखिलेश व मुलायम सिंह यादव पर महंत राजूदास विवादित बयान, कहा- अखिलेश हिंदू नहीं है
उप्र के बलरामपुर जनपद में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव पर विवादित बयान दिया है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव पर विवादित बयान दिया है।
महंत राजूदास ने कहा अखिलेश यादव हिंदू नहीं है। अखिलेश यादव मुल्ला मुलायम सिंह के पुत्र हैं। अखिलेश यादव का देवी देवताओं के प्रति विश्वास नहीं है।
उन्होंने कहा अखिलेश यादव का अयोध्या आना प्रायोजित कार्यक्रम है। अयोध्या आने से पहले अखिलेश को माफी मांगनी पड़ेगी। उनकी मानसिकता सिर्फ वोट हथियाने की है। अखिलेश यादव को 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी।



