पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला, दो उपजिलाधिकारी व कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज
उप्र के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को दो उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी तथा एक कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को दो उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी तथा एक कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
ज्ञात रहे कांग्रेस के कुमुद गंगवार और सपा पार्टी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। उसी के चलते जिला अधिकारी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतो पर जांच करवाई थी।
प्रारंभिक जांच में पूरनपुर एसडीएम मयंक गोस्वामी और अमरिया एसडीएम हेमंत चौधरी की गंभीर लापरवाही के सामने आने पर दोनों को पद से हटा कर मुख्यालय संबद्ध किया गया था।
इसके अलावा बीआरसी में तैनात कंप्यूटर आपरेटर अनिल कुमार का भी नाम दोनों एसडीएम के साथ, साथ एफआईआर में शामिल किया गया है।



