हमीरपुर: प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, 6 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
उप्र के हमीरपुर जिले में युवक-युवती द्वारा दुनिया के रीत रिवाजों से हटकर मंदिर में शादी रचाने की खबर आ रही है। प्रेमी युगल ने जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के चौपरा मंदिर में शादी की है।
हमीरपुर से कर्मेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
हमीरपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के हमीरपुर जिले में युवक-युवती द्वारा दुनिया के रीत रिवाजों से हटकर मंदिर में शादी रचाने की खबर आ रही है। प्रेमी युगल ने जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के चौपरा मंदिर में शादी की है।
प्रेमी युगल ने मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की। 6 साल से युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वालों के न मानने पर प्रेमी युगल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर शादी की।

Janmat News 
