कौशाम्बी में शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उप्र के कौशाम्बी जनपद में शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे मतदान चलेगा। जनपद में मतदान के लिए कुल 22 बूथ स्थल व 12 मतदान केंद्र बनाये गए है।

कौशाम्बी में शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट  

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे मतदान चलेगा। जनपद में मतदान के लिए कुल 22 बूथ स्थल व 12 मतदान केंद्र बनाये गए है।

जिले में कुल 20,140 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। MLC मतदान के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।मतदाता को अंदर प्रवेश करने सें पहले गेट पर चेकिंग कर भेजा जाता है।

मतदाताओं से बात करने के बाद प्रतीत हुआ कि कौशाम्बी में सपा और भाजपा की टक्कर है। मतदाताओ ने कहा विकास, बेरोजगारी एवं बच्चे की शिक्षा को लेकर मतदान किया। चुनाव में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।