फर्रुखाबाद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा; पुलिस ने किया बल प्रयोग

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत की खबर सामने आ रही है। अस्पताल संचालक प्रसूता के शव को अस्पताल से बाहर निकालकर ताला डालकर फरार हो गए।

फर्रुखाबाद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा; पुलिस ने किया बल प्रयोग
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत की खबर सामने आ रही है। अस्पताल संचालक प्रसूता के शव को अस्पताल से बाहर निकालकर ताला डालकर फरार हो गए।

मामला जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के बाईपास एल्विस हॉस्पिटल का है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला के परिजनों ने देर रात रोडजाम कर हंगामा काटा। परिजन अस्पताल संचालक पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

सूचना पर कई थानों का पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार पर लाठियां चलाकर बल प्रयोग किया। आक्रोशित मृतका के परिजनो से पुलिस की नोंकझोंक हुई। पुलिस ने परिजनो के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में लिया।