अलीगढ: सर्राफा कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उप्र के अलीगढ जनपद में सर्राफा कारोबारी के घर में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

अलीगढ: सर्राफा कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ जनपद में सर्राफा कारोबारी के घर में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

पूरा मामला थाना अतरौली इलाके के मोहल्ला कटरा का बताया जा रहा है। बता दें कि सर्राफा कारोबारी के पुत्र का 13 वां जन्मदिन था, जिसके चलते परिजन बाहर गए थे।

जन्मदिन मनाने के लिए बाहर जाने के बाद घर में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पड़ोसियों द्वारा मिलने पर मौके पर कारोबारी पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ साथ दमकल विभाग को भी दी गयी।

सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग के पहुँचने से पहले स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।