कन्नौज में आगरा खंड MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 20 बूथों पर हो रही है वोटिंग
उप्र के कन्नौज में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 20 बूथों पर पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 20 बूथों पर पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया। डीएम ने मतदाताओं से निष्पक्ष होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।
जिले में शिक्षक एमएलसी के लिए 1820 और स्नातक एमएलसी के लिए 7831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने शिक्षक एमएलसी के लिए 8 और स्नातक एमएलसी के लिए 12 बूथ बनाए हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू है वही शाम 4 बजे तक चलेगा।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।



