लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय बजरंग दल के 8वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे "जय श्रीराम" के जयघोष

लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय बजरंग दल के 8वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे "जय श्रीराम" के जयघोष

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद से संबद्ध संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के 8वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 28 जून 2026 को लखीमपुर खीरी में भव्य शोभायात्रा एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर राष्ट्रीय महिला परिषद का स्थापना दिवस भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। 

शाम 5:00 बजे विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी चौराहा होते हुए पुनः श्रीराम चौराहा से गुजरकर विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर में पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। 

डीजे एवं बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में पूरे मार्ग पर "जय श्रीराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्री हनुमान, श्रीराम दरबार, भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। 

सभी कार्यकर्ताओं ने भगवा तिलक लगाकर हाथों में भगवा ध्वज एवं तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा एवं जिलाध्यक्ष जसवंत राज ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी (सीतापुर) उपस्थित रहे। वहीं गायत्री पीठ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव दीक्षित, आशुतोष वर्मा, वेद प्रकाश, भगवान दास, अनिल, राजू पटवा, राजू दास एवं हनुमानगढ़ी के महंत राजन दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश जी, विभाग मंत्री कुलदीप शर्मा, जिला महामंत्री पवन रस्तोगी, जिला कार्याध्यक्ष दुर्गेश रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, जिला मंत्री कमल ठाकुर,

जिला मंत्री लवकुश सिंह, जिला सह- प्रचार- प्रसार प्रमुख रोहन निषाद, जिला संरक्षक अवधेश वर्मा, नगर अध्यक्ष संतोष रस्तोगी, नगर महामंत्री दीपचंद, शिवम तथा ब्लॉक फुलबेहड़ के बलदाऊ निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नितेश गुप्ता, जिला सह-प्रचार-प्रसार प्रमुख चल भारद्वाज, विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख मनोज वर्मा तथा कार्यक्रम की व्यापक कवरेज करने वाले सभी मीडिया कर्मियों का विशेष योगदान रहा। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस विभाग का भी सराहनीय सहयोग रहा। 

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ), कोतवाल एवं उनकी समस्त पुलिस टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर में हुआ।