कव्वाली विवाद में वांछित हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अनुसार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर सहित करीब 33 मुकदमे दर्ज हैं।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —
चन्दौली / जनमत न्यूज। चन्दौली अलीनगर थाना क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे सकलडीहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद असलहा बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में देर रात करीब 1:30 बजे आयोजित कव्वाली कार्यक्रम के दौरान हुई। आरोप है कि धर्मेंद्र भारती अपने साथियों भोला, विवेक, बाबूलाल, मुस्कान और मयंक के साथ महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। इसका विरोध करने पर फरमान नामक युवक से विवाद बढ़ गया।
बताया गया कि विवाद के बाद जब फरमान अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसकी गाड़ी रोक ली और फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती की तलाश तेज कर दी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सकलडीहा क्षेत्र के दीनदासपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा मेहवा रिंग रोड के पास छिपाया गया है।
पुलिस जब आरोपी को असलहा बरामदगी के लिए लेकर मौके पर पहुंची, तभी उसने छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे धर्मेंद्र भारती के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अनुसार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर सहित करीब 33 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है तथा आरोपी को शरण देने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.