होटल में पुलिस का छापा, नाबालिग छात्रा बरामद, युवक गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और हलचल का माहौल बना रहा।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट —
बरेली / जनमत न्यूज। जनपद बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में एक होटल में पुलिस छापेमारी के दौरान नाबालिग छात्रा को बरामद किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बिरयानी बेचने वाले युवक मुजाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी निवासी एक नाबालिग आईटीआई छात्रा को आरोपी युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ बहेड़ी ले आया था। मामले की सूचना हिंदू संगठनों को मिलने के बाद पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने सुबह करीब 5 बजे होटल ताज में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और हलचल का माहौल बना रहा।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन पर बिना सत्यापन के लोगों को कमरा उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नाबालिग छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Janmat News 
