मुठभेड़ में वांछित चोर गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के जेवरात—एक हार और एक चेन (पीली धातु)—बरामद किए हैं।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रायबरेली से महाताब खान की रिपोर्ट —
रायबरेली/जनमत न्यूज। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में 18 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे कोतवाली नगर पुलिस टीम खपर मलंग पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तकिया मैदान की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगा और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान महादेव उर्फ महाजन रैदास उर्फ राजेश (40) निवासी तकिया मैदानपुर, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के जेवरात—एक हार और एक चेन (पीली धातु)—बरामद किए हैं। बरामद सामान थाना कोतवाली नगर में दर्ज पूर्व मुकदमों से संबंधित बताया जा रहा है।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ गैंगेस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आपराधिक कड़ियों की भी जांच की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.