अलीगढ़: भीषण गर्मी में अस्पताल का पंखा बंद करने का विरोध करने पर स्टाफ ने की मारपीट

उप्र के अलीगढ़ जनपद में इस भीषण गर्मी में अस्पताल का पंखा बंद करने का तीमारदार द्वारा विरोध करने के बाद सिक्योरिटी स्टाफ द्वारा उनसे मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है।

अलीगढ़: भीषण गर्मी में अस्पताल का पंखा बंद करने का विरोध करने पर स्टाफ ने की मारपीट
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र स्थित मोहनलाल गौतम चिकित्सालय में भीषण गर्मी के चलते पंखा बंद करने का विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ द्वारा पत्नी की डिलीवरी कराने आए तीमारदार पति के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल में  ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपने अज्ञात साथियों को मौके पर बुलाकर तीमारदार के साथ जमीन पर गिरा गिराकर लात घुसे और जमकर  मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं

अस्पताल परिसर के अंदर तीमारदार के साथ हो रही मारपीट का वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया घटना के बाद पीड़ित ने उसके साथ मारपीट करने वाले सिक्योरिटी गार्ड और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी पुलिस वायरल वीडियो में पीड़ित के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के पहचान करने में जुटी है 

आपको बताते चले कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का पूरा घटनाक्रम थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित मोहनलाल गौतम चिकित्सालय का है

यहां थाना अकराबाद क्षेत्र के अनवराबाद अदोंन गांव निवासी ज्ञान प्रकाश द्वारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गईं तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी की डिलीवरी करने के लिए मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया था, डॉक्टर ने उसकी पत्नी का बड़ा ऑपरेशन किया और उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दियाजिसके बाद डॉक्टरो नें उसकी पत्नी और मासूम बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया

ज्ञान प्रकाश का आरोप है कि 25 मई की देर रात करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थी, तभी अस्पताल स्टाफ का एक कर्मचारी भीषण गर्मी में बार-बार आकर उनका पंखा बंद कर रहा थाइस पर उसने पंखा बंद करने का विरोध करते हुए पंखा बंद करने से मना कर दिया

इस बात का विरोध करने पर कर्मचारियों ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी,जिसके बाद उस कर्मचारी अपने स्टाफ सिक्योरिटी गार्ड रमेश चंद और अपने अन्य अज्ञात साथियों को मौके पर बुला लिया और दोबारा से उसके साथ फिर गाली गलौज कर दी, जिसका उसने फिर विरोध किया

गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग कर्मचारी व सिक्योरिटी गार्ड और उनके अज्ञात साथी उग्र हों गए,और हाथ में लगें डंडो से उसके ऊपर प्रहार करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी अस्पताल परिसर में गिरा गिरा कर लात घुसे बरसाते हुए उसके साथ की जा रही मारपीट का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और लोगों द्वारा उनके चुंगल से उसकी जान को बचाया गया

वही वीडियो बनती हुई देख मारपीट करने वाले सभी लोग मौके से भाग गए,जिसके बाद उसके साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की