मनरेगा में 82 लाख के फर्जी भुगतान की जांच, अपर आयुक्त पहुंचे फतेहपुर, बड़ी कार्रवाई के संकेत
अपर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की और मनरेगा से जुड़े कार्यों की प्रगति, भुगतान विवरण एवं मस्टर रोल का परीक्षण किया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। जिले में मनरेगा योजना के तहत हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी के संकेत मिल रहे हैं। बहुआ विकासखंड के चक इटौली गांव में मनरेगा कार्यों में 82 लाख रुपये के फर्जी भुगतान और भारी अनियमितताओं की शिकायत की जांच करने के लिए अपर आयुक्त मनरेगा अमनदीप डुली जिले में पहुंचे।
यह जांच भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री त्रितोश गुप्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई और बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया।
अपर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की और मनरेगा से जुड़े कार्यों की प्रगति, भुगतान विवरण एवं मस्टर रोल का परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता त्रितोश गुप्ता से अलग-अलग बातचीत कर उनका पक्ष भी सुना, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट ग्राम्य विकास आयुक्त को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जांच के दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा और स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई की चर्चा बनी रही।
सूत्रों की मानें तो यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित जिम्मेदारों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले पर जिला प्रशासन और ग्रामीणों की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.