राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, निर्माण की प्रगति की दी जानकारी

अयोध्या के राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने निर्माण समिति की बैठक में हिस्सा लिया। नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, निर्माण की प्रगति की दी जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। अयोध्या के राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने निर्माण समिति की बैठक में हिस्सा लिया। नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद जताई। 30 अक्टूबर तक L&T और टाटा के कर्मचारी निर्माण कार्य से हट जाएंगे। इसके बाद मुख्य रूप से ऑडिटोरियम और संग्रहालय का कार्य जारी रहेगा।

संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां बनाई जा रही हैं, जहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। गैलरी नंबर-7 में इमर्सिव टेक्नोलॉजी के जरिए मंदिर परिसर के दिव्य दर्शन कराने की तैयारी। गैलरी नंबर-17 में भगवान राम के वनगमन और नदियों से जुड़े प्रसंग तकनीक के माध्यम से दिखाए जाएंगे।

संग्रहालय के निर्माण में आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ तकनीकी सहयोग कर रहे हैं। मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद, सुरक्षा उपकरण लगाने में दो महीने अतिरिक्त लगेंगे।

L&T, टाटा, सोमपुरा समेत निर्माण एजेंसियों के भुगतान और लंबित कार्यों की समीक्षा की ताकि साल के अंत तक निर्माण संबंधी कोई काम अधूरा न रहे।