बिहार विधान मंडल के बजट सत्र में नीतीश कुमार की खरी खरी
तीश कुमार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि राज्य आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पिछली सरकार की नीतियों की आलोचना की वहीं एनडीए सरकार को नया बिहार बनाने का क्रेडिट दिया। इस पर विपक्षी सदस्य खड़े होकर विरोध जताने लगे।
राजनीती (जनमत) :- बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में तेजस्वी यादव ने सरकार के विकास और सुसाशन के दावों पर तंज कसा। जवाब में मुख्यमंत्री ने भी तेजस्वी यादव को खूब सुनाया। बार-बार खडे़ होने पर नीतीश कुमार विपक्षी सदस्यों को झिड़की भी लगाई।नीतीश कुमार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि राज्य आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पिछली सरकार की नीतियों की आलोचना की वहीं एनडीए सरकार को नया बिहार बनाने का क्रेडिट दिया। इस पर विपक्षी सदस्य खड़े होकर विरोध जताने लगे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खड़े होकर बोलने लगे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे बैठो ना, बच्चा हो, तुम्हारा बाप मेरे समय का है। तुम कुछ नहीं जानते हो पहले की बात। तुमको हम बहुत मानते हैं। चलो बैठ जाओ। छह आदमी(विधायकों) को खींचने के लिए कितना पैसा दिया था। यह पैसा कहां से लाया।एक मौके पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब पहले आप लोगों का राज था तब लोग शाम में घर से बाहर नहीं निकलते थे। आप लोग भी घर में ही बैठे रहते थे। समाज में हिंदू मुस्लिम का बहुत विवाद था। सड़क, बिजली का बुरा हाल था। जब हम लोग आए तो माहौल बदला। अब डर भय की जगह प्रेम भाईचारा का माहौल है। कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। जो गड़बड़ सब ता उसे हम लोगों की सरकार ने सबको ठीक किया।

Janmat News 
