बहराइच पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला जुबानी हमला, कहा- 2027 में मिलेगी करारी शिकस्त
उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलने वाली है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलने वाली है।
देश में लगातार बढ़ती महंगाई छात्रों के मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे है और विश्वविद्यालयों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के PDA जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे।
कार्यक्रम में मटेरा विधायक मारिया शाह सहित पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है त्यौहार आने वाले है और चीनी के दाम एकदम से बढ़ गए है।
उन्होंने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे है और विश्वविद्यालयों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता इन सब बातों का जवाब देगी।




