अमेठी पुलिस ने लौटाई मोबाइल-धारकों की ‘खोई खुशी’, 55 लाख के 217 मोबाइल सौंपे

उप्र के अमेठी जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में  सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

अमेठी पुलिस ने लौटाई मोबाइल-धारकों की ‘खोई खुशी’, 55 लाख के 217 मोबाइल सौंपे
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में  सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

टीम ने अथक प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,जिले के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा यह कारवाई की गई।

बरामद किए गए मोबाइल फोन अलग-अलग तिथियों में उनके मालिकों से खो गए थे। इनमें 101 मोबाइल लोक शिकायत तथा 116 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों से संबंधित थे।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके धारकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने अमेठी पुलिस की सर्विलांस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार,1 जनवरी 2026 से अब तक विभिन्न कंपनियों के कुल 395 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। इन बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।