प्रतापगढ़ के कटरा रोड की झाड़ियों में मिला 7-8 माह के अज्ञात बच्चे का शव, मचा हड़कंप

उप्र के प्रतापगढ़ जिले के कटरा रोड स्थित पूरे सुकाल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में 7-8 माह के अज्ञात बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

प्रतापगढ़ के कटरा रोड की झाड़ियों में मिला 7-8 माह के अज्ञात बच्चे का शव, मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले के कटरा रोड स्थित पूरे सुकाल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में 7-8 माह के अज्ञात बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद सिटी चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस बच्चे की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि शव झाड़ियों में किन परिस्थितियों में पहुंचा। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।