औरैया पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति, आमजन की शिकायतें सुनकर जिलाधिकारी को निस्तारण के दिए निर्देश

उप्र के औरैया जनपद में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने गेल गांव स्थित आशियाना अतिथि गृह में जनसुनवाई की।

औरैया पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति, आमजन की शिकायतें सुनकर जिलाधिकारी को निस्तारण के दिए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने गेल गांव स्थित आशियाना अतिथि गृह में जनसुनवाई की। साध्वी निरंजन ज्योति ने आमजन की शिकायतें सुनकर जिलाधिकारी को नियम अनुसार निस्तारण के निर्देश दिए।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने पात्र लोगों को प्राथमिकता देकर हर जरूरतमंद को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

साध्वी निरंजन ज्योति ने पुलिस अधीक्षक को शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्ती के भी निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया समेत कई अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।