उरई: कृष्णबल्भ महाविद्यालय की 17 छात्राएं बनीं स्कूटी योजना की पात्र, प्रबंधक और प्राचार्य ने दी बधाई

शिक्षा के क्षेत्र में कृष्ण बल्लब श्रवण कुमार महाविद्यालय लहरऊ महाविद्यालय जालौन ने एक बार फिर उपलब्धि हासिल की है।

उरई: कृष्णबल्भ महाविद्यालय की 17 छात्राएं बनीं स्कूटी योजना की पात्र, प्रबंधक और प्राचार्य ने दी बधाई
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। शिक्षा के क्षेत्र में कृष्ण बल्लब श्रवण कुमार महाविद्यालय लहरऊ महाविद्यालय जालौन ने एक बार फिर उपलब्धि हासिल की है।

महाविद्यालय की बीए और बीएससी की 17 मेधावी छात्राएं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी "रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना" के तहत चयनित हुई हैं। कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के आधार पर वर्ष 2026 में ये छात्राएं स्कूटी प्राप्त करने की पात्र बनी हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य जयवीर सिंह ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी।

प्रबंधक संजय दुबे ने कहा कि राज्य सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना बेटियों के सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। महाविद्यालय की छात्राओं ने मेहनत से इस योजना के लिए पात्रता हासिल की है।

यह योजना न केवल छात्राओं को आर्थिक सहायता देती है बल्कि उन्हें सुरक्षित और समय पर महाविद्यालय पहुंचने में भी मदद करती है। हमें विश्वास है कि इस प्रोत्साहन से अन्य छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगी।

चयनित छात्राओं में बी एस सी शिवानी, प्रतिभा बी ए अनुष्का, रंजना, श्रेया, शिवानी, मनीषा, साक्षी, शिल्पी, मुस्कान, स्वाती, साक्षी, चंचला, संजना, साक्षी के नाम सम्मलित है।

प्राचार्य ने बताया कि चयनित छात्राओं को जल्द ही आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद शासन स्तर से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वह छात्राओं को इस योजना का लाभ समय पर दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगा।छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने भी सरकार और महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।