प्रतापगढ़: मामूली विवाद में दिनदहाड़े मारी गोली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मामूली सी बात पर दिनदहाड़े गोली मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के लालगंज कोतवाली के बोधी का पुरवा निवासी सौरभ सिंह (30) अपने भांजे सक्षम के साथ किसी काम से रानीगंज कैथौला बाजार गए थे।

प्रतापगढ़: मामूली विवाद में दिनदहाड़े मारी गोली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मामूली सी बात पर दिनदहाड़े गोली मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के लालगंज कोतवाली के बोधी का पुरवा निवासी सौरभ सिंह (30) अपने भांजे सक्षम के साथ किसी काम से रानीगंज कैथौला बाजार गए थे।

दोनों ने बाजार के पुलिस चौकी के पास अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीदना शुरू किया। इसी दौरान वहां खड़ी एक कार अचानक पीछे की ओर बैक होने लगी, जिससे सौरभ की स्कूटी में टक्कर लग गई। इस बात को लेकर सौरभ और कार चालक के बीच कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर कार चालक ने लाइसेंसी निकाल ली और सौरभ पर दौड़ाकर फायर कर दिया। गोली लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव के दौरान मारपीट में जबकि उसके साथ मौजूद सक्षम को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गोली से घायल सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि सक्षम का उपचार के बर्फ घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी बगल के गांव का रहने वाला है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीरर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।