प्रतापगढ़: नव निर्मित कोहड़ौर थाने का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, कहा- कानून व्यवस्था और होगी सुदृढ़
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नव निर्मित कोहड़ौर थाने का उद्घाटन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नव निर्मित कोहड़ौर थाने का उद्घाटन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन भी किया गया,कार्यक्रम के बाद परिसर में ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने थाने के भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि नए थाने के बनने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है,इस मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



