फ़िरोज़ाबाद में चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रदान किया गया स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र
उप्र के फिरोजाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं पीएम श्री कंपोजिट स्कूल, दबरई में शिक्षा विभाग एवं चित्र सेवा के तत्वावधान में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक पोस्टर/चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ शुभारंभ कर अवलोकन किया।
फ़िरोज़ाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फ़िरोज़ाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं पीएम श्री कंपोजिट स्कूल, दबरई में शिक्षा विभाग एवं चित्र सेवा के तत्वावधान में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक पोस्टर/चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ शुभारंभ कर अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा एवं डिजिटल तकनीक जैसे विषयों पर अत्यंत आकर्षक चित्र एवं पोस्टर प्रस्तुत किए।
इस दौरान बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए चित्रों के विषय में संवाद कर उनकी सोच और कल्पनाशीलता को समझा। बच्चों की प्रतिभा, सृजनात्मकता एवं उत्साह अत्यंत सराहनीय रहा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच एवं जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी के साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



