महराजगंज: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को चोर समझकर परिजनों ने घर में किया बंद, बुला ली पुलिस
उप्र के महराजगंज जनपद में प्रेमिका से मिलने आधी रात घर में घुसे प्रेमी को चोर समझकर परिजनों द्वारा बाहर से कमरा बंद करके पुलिस बुलाए जाने की खबर सामने आ रही है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में प्रेमिका से मिलने आधी रात घर में घुसे प्रेमी को चोर समझकर परिजनों द्वारा बाहर से कमरा बंद करके पुलिस बुलाए जाने की खबर सामने आ रही है।
मामला जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने आधी रात घर में घुसे प्रेमी की आहट मिलते ही परिजनों ने कमरे में ताला जड़ दिया और पुलिस बुला ली।
परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया। आशिक ने बताया कि वह बीमार प्रेमिका का हाल जानने और दवा पहुंचाने गया था।
युवक का प्रेम प्रसंग ग्राम प्रधान की भतीजी से चल रहा था। मामला तूल पकड़ने पर पंचायत ने दोनों की शादी कराने का बड़ा फैसला लिया है।


