औरैया: पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
उप्र के औरैया जनपद के एक युवक द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के एक युवक द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खेरा गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी जितेंद्र (30) पुत्र शिवनाथ सिंह ने शनिवार देर रात घर के बाहर लगे पकड़िया के पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जितेंद्र राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था और शनिवार सुबह ही गांव आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Janmat News 
