कन्नौज में बेहद दर्दनाक घटना, अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया; आरोपी फरार

उप्र के कन्नौज जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

कन्नौज में बेहद दर्दनाक घटना, अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया; आरोपी फरार
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट 

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

यह वारदात गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। आरोपी पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू को अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों पर शक था, जिसके चलते उसने इस हैवानियत को अंजाम दिया।

बच्चों को लेकर फरार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने सात वर्षीय बेटे और छह वर्षीय बेटी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया।

सिलेंडर फटने का डर जिस वक्त आग की लपटें उठीं, घर के भीतर गैस सिलेंडर रखे होने के कारण ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे।

पुलिस और दकल विभाग की कार्रवाई सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।