रायबरेली: पैगम्बर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को दी तहरीर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक वीडियो में पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उप्र के रायबरेली जनपद के नागरिकों ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

रायबरेली: पैगम्बर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को दी तहरीर
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक वीडियो में पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उप्र के रायबरेली जनपद के नागरिकों ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक महिला राजनीतिक कार्यकर्ता द्वारा दिए गए इंटरव्यू में इस्लाम और पैगम्बर-ए-इस्लाम के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक एवं भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में कहा गया है कि उक्त वीडियो के कारण समाज में असंतोष और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

आवेदन में पुलिस से मांग की गई है कि मामले की जांच कर संबंधित महिला एवं वीडियो प्रसारित करने वाले चैनल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही सोशल मीडिया से कथित आपत्तिजनक वीडियो हटाने के लिए भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिकायतकर्ताओं ने तहरीर के साथ वीडियो के स्क्रीनशॉट और संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइल की जानकारी भी उपलब्ध कराने की बात कही है। फिलहाल पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।