रायबरेली में सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली में थाना महाराजगंज पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रायबरेली में सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
REPORTED BY - MAHATAB KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

रायबरेली/जनमत न्यूज। जनपद रायबरेली में थाना महाराजगंज पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना 10 सितंबर की है। पीड़िता ने थाना महाराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसके पति को बुरी तरह पीटा गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जिहवा निवासी आलोक सिंह और अंकुल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी से गांव में राहत और सुकून का माहौल है, लेकिन स्थानीय लोगों में यह सवाल भी गूंज रहा है कि आखिर गांव में इतना हृदयविदारक अपराध कैसे हो गया।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।