कौशांबी में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल बुधराम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है,
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट —
कौशाम्बी/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिपरी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव की है। बताया जा रहा है कि बादाम सिंह वर्ष 2010 से 2015 तक औधन गांव के प्रधान रह चुके थे। इन दिनों वह गांव के बाहर एक गौशाला का निर्माण कार्य करवा रहे थे।
शुक्रवार रात बादाम सिंह अपने साथी बुधराम के साथ निर्माणाधीन गौशाला में ही ठहरे हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और बादाम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हमले में उनके साथी बुधराम को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल बुधराम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना से जुड़ी अहम जानकारी हासिल की जा सके। इसके साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस घटना के बाद औधन गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.